फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल, पेट्रोल और गैस की कमी नहीं तो क्यों बढ़ाए जा रहे दाम: रामगोपाल

विज्ञापन
फोटो 29 करहल में सपा नेताओं के साथ मौजूद प्रो. रामगोपाल यादव। संवाद
विज्ञापन
करहल। राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी रामगोपाल यादव शनिवार को करहल पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखे बयान दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को किस स्कूल में ट्रेनिंग दी गई है। यह पता नहीं, वे झूठ के सिवा कुछ बोलते ही नहीं हैं। उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब देश में डीजल, पेट्रोल और गैस की कोई कमी नहीं है, तो इनके दाम क्यों बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि चुनावी माहौल के चलते कीमतों को नियंत्रित रखा जाता है, लेकिन जैसे ही पश्चिम बंगाल के चुनाव खत्म होते हैं, डीजल और पेट्रोल के दामों में 50 रुपये प्रतिलीटर की बढ़ोतरी कर दी जाएगी। पंचायत चुनाव के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि इनके पास संकट यह है कि एसआईआर के जरिए जो वोट बने हैं और पंचायत के वोट में चार करोड़ का फर्क है। जैसे ही स्टेट की लिस्ट आएगी लोग सुप्रीम कोर्ट चले जाएंगे। सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है । संवाद

फोटो 29 करहल में सपा नेताओं के साथ मौजूद प्रो. रामगोपाल यादव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें