फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महेश चंद्र ने किया देश के उप राष्ट्रपति पद के लिए आवेदन

Fri, 22 Aug 2025 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
महेशचंद्र शर्मा - फोटो : महेशचंद्र शर्मा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी के रसूलपुर निवासी महेशचंद्र शर्मा (82) ने देश के उपराष्ट्रपति का चुनाव लड़ने के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली के नए संसद भवन पहुंचकर आवेदन किया। अभी तक 25 चुनाव लड़ चुके महेशचंद्र शर्मा ने अपना नामांकन उपराष्ट्रपति के चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति किसी भी पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। अभी तक वह प्रतिभादेवी पाटिल, प्रणब मुखर्जी, द्रोपदी मुर्मू, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, सोनिया गांधी, नरेंद्र मोदी, सपा सांसद डिंपल यादव और अभिनेता राजबब्बर के साथ कई विधानसभा के चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि 22 को नामांकन पत्रों की जांच होगी इस दौरान वह वहां मौजूद रहेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें