महावीर जयंती महोत्सव चार अप्रैल से, होंगे कई आयोजन
महोत्सव समिति के कार्यालय का उद्घाटन और होली मिलन समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। भगवान महावीर जयंती महोत्सव समिति के कार्यालय का उद्घाटन और होली मिलन समारोह चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में संपन्न हुआ। महावीर जयंती महोत्सव को भव्य बनाने के लिए समाज के लोगों ने सुझाव रखे। महोत्सव 4 अप्रैल से शुरू होगा।
कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर विधायक मनीष असीजा और सीडीओ दीक्षा जैन ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। लोगो ने चार अप्रैल से शुरू होने वाली महावीर जयंती को सफल बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव पेश किए। राहुल जैन, ललितेश जैन, चंद्र प्रकाश जैन, देवेंद्र जैन, संभव प्रकाश जैन, ललितेश जैन, जितेंद्र जैन ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। उन्होंने बताया कि चार अप्रैल से तीन दिवसीय महावीर जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। पहले दिन भगवान महावीर की रथयात्रा गाजेबाजे के साथ नगर में निकाली जाएगी।
भगवान आदिनाथ का जन्मोत्सव 15 और 16 को मनेगा
मीडिया प्रभारी अजय जैन बजाज ने बताया कि नगर में 15 एवं 16 मार्च को भगवान आदिनाथ का जन्मोत्सव चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रथम दिन श्रीचंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में अभिषेक, शांतिधारा, पूजन विधान होगा। दूसरे दिन सुबह सात बजे एक विशाल रथयात्रा छदामीलाल जैन मंदिर से चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर तक निकली जाएगी। कार्यक्रम के अध्यक्ष सुनील कुमार सेठी, तरुण कुमार रुद्राक्ष, अंकित कुमार, अभिनव जैन, आदिश जैन मौजूद रहे।