शिकोहाबाद। महर्षि वाल्मीकि जयंती नगर में धूमधाम से मनाई गई। शोभायात्रा का शुभारंभ सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने वाल्मीकि आश्रम पर मुख्य डोला का फीता काट कर किया। शोभायात्रा बाजारों से होती हुई वाल्मीकि आश्रम में पहुंच कर संपन्न हुई।
शोभायात्रा एटा तिराहा से प्रारंभ होकर रुकनपुरा, कालीदेवी मंदिर, बड़ा बाजार, तहसील तिराहा, कटरा बाजार होती हुई कटरा मीरा स्थित वाल्मीकि आश्रम पर समाप्त हुई। नगर में शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षाकर स्वागत किया। पथवारी मंदिर रोड स्थित वाल्मीकि प्रतिमा को भी सजाया संवारा गया।
शोभायात्रा में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, सुशील यादव, लखपत सिंह बघेल, राहुल वाल्मीकि, जितेंद्र यादव, लालजीत, रोहित राज, आकाश, तिवारीलाल, सूरज, दीपक, संतोष, विजय, घनश्याम, बब्लू, अजय, डिप्टी सिंह वाल्मीकि, ब्रजेश यादव बाजा, जगदीश पुजारी, नरेश, धर्मेंद्र, अर्जुन, कमल, सत्पाल, अतुल, अमन, रिंकू, संजीव उर्फ सोनू, प्रमोद कुमार, चंद्रप्रकाश राठौर मौजूद रहे।
फोटो
पूर्व सैनिकों ने गार्ड को दी श्रद्धांजलि
शिकोहाबाद। भारतीय पूर्व सैनिक लीग के जिलाध्यक्ष सूबेदार मेजर रामवीर सिंह ने अपने साथियों के साथ हवलदार वीरेंद्र सिंह की दुर्घटना में मृत्यु के बाद उनके घर फरीदा जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर कैप्टन महेंद्र सिंह, सूबेदार रामौतार सिंह, ध्रुवजीत, अनवर सिंह, हवलदार योगेंद्रपाल सिंह, व हवलदार लाल सिंह मौजूद रहे। संवाद