फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गलत दिशा से आ रहे बाइक सवारों को मैजिक ने मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 27 Feb 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में गलत दिशा से आ रहे बाइक सवारों को सामने से आ रही टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। जहां एक को चिकित्सक से परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है।रहना बिहारी नगर निवासी अवनीश (45) कारखाने में सुपरवाइजर था। वह बुधवार अपने साथी दिलीप के साथ बाइक किसी काम से राजा का ताल गया था। वहां से वापस आते समय दोनों गलत दिशा से आ रहे थे। तभी सामने से आ रही टाटा मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। जहां चिकित्सक ने अवनीश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। वहीं घायल को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया है। मृतक को दो बच्चे भी हैं। चालक मैजिक लेकर मौकेसे फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें