फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 गरीब कन्याओं का कराया निकाह

Mon, 12 Dec 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह
विज्ञापन
 मदरसा जमियातुल इस्लामियां अहसानुल बनात ने रविवार को 11 गरीब कन्याओं का निकाह कराया। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने सभी जोड़ों को सुखद जीवन का आशीर्वाद दिया। मदरसा जमियातुल इस्लामियां अहसानुल बनात द्वारा हाजीपुरा में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। रविवार को मदरसा कमेटी ने एक साथ 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया। निकाह के उपरांत वर-वधू दोनों पक्ष के 30-30 लोगों को भोजन कराया गया। कमेटी द्वारा सभी जोड़ों को जीवनोपयोगी सामान दिया गया। इस मौके पर हाजी इस्लाम खां, कमेटी अध्यक्ष हाजी अली साहब, हाजी इकबाल, हाजी जावेद, मीडिया प्रभारी अशफाक खान, साजिद शेर, शेर माजिद, इश्तियाक अंसारी, बंटू कुरैशी, अली मोहम्मद, इसरार राईन, शमीम अहमद, हाजी अंसार, हाजी अशफाक, आजम मैनेजर, शाहिबे आलम अंसारी, दानिश, नदीम, नसीर अहमद, हाजी मुईनउद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें