फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में दमदार प्रदर्शन कर सेमी फाइनल में बनाई जगह

सार

जालंधर की लवली यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय ग्रिड आयरन अमेरिकन फुटबाल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीमें बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। 16 से 20 सितंबर तक आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता दो प्रारूपों टैकल और फ्लैग फुटबाल में हो रही है। प्रदेश ग्रिड आयरन अमेरिकन फुटबाल संघ के सचिव एवं केए पीजी कालेज, कासगंज के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रवीण कुमार सिंह जादौन ने बताया कि फ्लैग फुटबाल विभिन्न वर्गों में 16 साल से नीचे लड़के और लड़कियां, 18 साल से नीचे लड़के और लड़कियां, सीनियर लड़के और लड़कियां भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज। जालंधर की लवली यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय ग्रिड आयरन अमेरिकन फुटबाल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीमें बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। 16 से 20 सितंबर तक आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता दो प्रारूपों टैकल और फ्लैग फुटबाल में हो रही है। इसमें फ्लैग फुटबाल के पांच वर्गों में प्रदेश की टीम ने अपनी प्रतिस्पर्धी टीम को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। जनपद के होनहारों ने भी इन टीमों में प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

प्रदेश ग्रिड आयरन अमेरिकन फुटबाल संघ के सचिव एवं केए पीजी कालेज, कासगंज के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रवीण कुमार सिंह जादौन ने बताया कि फ्लैग फुटबाल विभिन्न वर्गों में 16 साल से नीचे लड़के और लड़कियां, 18 साल से नीचे लड़के और लड़कियां, सीनियर लड़के और लड़कियां भाग ले रही हैं। लड़कों की टीम के कोच लोकेश चौधरी एवं नीरज किसान रहे एवं लड़कियों की टीम के कोच शुभांगी भंडारी एवं कादंबरी दीवान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें