फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज के बझेरा में प्रेमिका ने जब साथ जाने से इंकार किया तो युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के आत्महत्या की जानकारी होते थाना पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। मैनपुरी जिले के थाना भोगांव के नगला मुकुंद निवासी प्रिंस (18)पुत्र झब्बूलाल की बुआ थाना सिरसागंज के बझेरा में आया हुआ था। बताते हैं कि पड़ोस में रहने वाली युवती से युवक के प्रेम संबंध हो गए थे। युवक शुक्रवार रात को प्रेमिका के घर आया था आरोप है कि उसने युवती को अपने साथ चलने के लिए ही दबाव बनाया था। लेकिन युवती ने जाने से इंकार कर दिया तो उसने प्रेमिका के घर के बाहर छज्जे पर लगे कुंदे पर दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी।