फिरोजाबाद। शासन के निर्देश पर रविवार को शहरी क्षेत्र में मस्जिदों से पुलिस ने लाउडस्पीकर उतरवाए। शहर की थानों की पुलिस ने करीब एक दर्जन मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवा कर जप्त किए हैं।
सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया की शासन के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें शहरी क्षेत्र के मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाए जा रहे हैं। यह अभियान स्तर से चलाया जा रहा है शहरी क्षेत्र के अलावा जिले की सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाए जायेंगें। रविवार को थाना उत्तर थाना दक्षिण थाना रसूलपुर और थाना रामगढ़ क्षेत्र से करीब एक दर्जन लाउडस्पीकर उतरवाए गए हैं।