फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बिल्टीगढ़ चौराहे पर फाइनेंसकर्मी से पांच लाख रुपये की लूट

Sat, 08 Jun 2024 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्टीगढ़ चौराहे पर फाइनेंसकर्मी से पांच लाख रुपये की लूट
विज्ञापन

- मक्खनपुर से कलेक्शन कर लौट रहा था घर, पुलिस ने चेक किए सीसीटीवी कैमरे
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में फाइनेंसकर्मी के साथ बाइक सवार तीन बदमाशों ने पांच लाख रुपये की लूट कर ली। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस सहित तीन टीमें लगी हैं। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
थाना उत्तर के भगवान नगर टापा कलां निवासी अभय प्रताप आगरा की एक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन का काम करते हैं। बृहस्पतिवार देर रात वह मक्खनपुर से कलेक्शन कर लौट रहे थे। तभी बिल्टीगढ़ चौराहे पर बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी बाइक में पैर मारकर गिरा दिया। इसके बाद पांच लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। साथ ही पीड़ित की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है। खुलासे के लिए तीन टीमें भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ बोले, मात्र 30 सेकंड में घटी घटना, संदिग्ध है मामला
सीओ शिकोहाबाद प्रवीन तिवारी ने बताया कि अभय प्रताप से की गई जानकारी पर पता चला कि पूरी घटना 30 सेकंड में घटी है। जो संभव नहीं है। युवक थाने के सामने से 9.09 मिनट 09 सेकंड पर निकला था। 9.09 मिनट 30 सेकंड पर बिल्टीगढ़ पहुंचा। 9.10 बजे 112 पर सूचना दे दी। जबकि वह बता रहा था कि गिरने के बाद वह बाइक के नीचे दब गया था। उसका मोबाइल भी नीचे ही पड़ा रहा। टाइम लाइन के हिसाब से वह बात घुमा रहा है। बृहस्पतिवार को वह बता रहा था कि तीन युवक पीछे लगे थे। शुक्रवार को बता रहा है कि बिल्टीगढ़ चौराहे पर पहले से युवक खड़े थे। थाने के सामने से गुजरते समय उसके पास कोई भी बैग नहीं था। मामला संदिग्ध है। इसमें जांच की जा रही है। तीन पुलिस टीम भी मामले पर काम कर रही हैं। जल्द इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें