जनपद न्यायालय के सभागार में वार्ता के दौरान अपर जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नोडल अ
- फोटो : जनपद न्यायालय के सभागार में वार्ता के दौरान अपर जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नोडल अधिकारी राजीव सिंह तथा सचिव पीयूष सिद्वार्थ।
फिरोजाबाद। जनपद न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज हरवीर सिंह के मार्गदर्शन में 08 मार्च को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में 1.68 लाख मुकदमों का लक्ष्य रखा गया है। जनपद न्यायालय के सभागार में मंगलवार को प्रेस वार्ता करते हुए अपर जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नोडल अधिकारी राजीव सिंह तथा सचिव पीयूष सिद्वार्थ ने बताया कि इस लोक अदालत में प्रशासन द्वारा राजस्व के 38,260 वाद, अन्य विभागों के 65,445 वाद, बैंक ऋण संबंधी 39,813, टेलीफोन के बकाया मामले बीएसएनएल द्वारा 1,618 वाद, विद्युत के 554 वाद चिन्हित किए गए हैं। इनके अतिरिक्त बैंक ऋण, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद व अन्य तमाम वादों को लोक अदालत के लिए चिन्हित किया गया है। प्राधिकरण के सचिव पीयूष सिद्वार्थ ने जानकारी देते हुए कहा कि वादकारियों की सुविधा के लिए न्यायालय में स्थापित सहायता केंद्र लोक अदालत दिवस तक प्रत्येक दिवस को लोगों की सहायता के लिए काम करती रहेगी।