फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत करंट से युवक की मौत , दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत करंट से युवक की मौत , दो घायल बोरिंग का पाइप 11000 की लाइन से टच हुआ एका। एका के गांव महाराजपुर में बोरिंग का पाइप 11 हजार की लाइन से टच हो जाने पर एक मजदूर की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। प्रमोद कुमार पुत्र हाकिम सिंह का खराब हैंडपंप पड़ा हुआ था। जिस को सही करने के लिए गांव के ही दो लोगों को लेकर पुराने पाइपों को निकाल कर ट्रैक्टर की ट्राली में बोरिंग का पाइप रखते समय 30 फुट लंबा पाइप ऊपर जा रही 11000 की लाइन से टच हो गया । पाइप में करंट आते ही प्रमोद के पुत्र सुनील कुमार के साथ गांव के ही कालीचरण का पुत्र जितेंद्र दूर जाकर गिरा। गांव के ही मजदूर 30 वर्षीय वीरेंद्र कुमार पुत्र घनश्याम पाइप से चिपक गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई । एका थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि बोरिंग का पाइप बिजली के तारों से छू गया जिससे धीरेंद्र कुमार की मौत हुई है । झाल गोपालपुर चौकी इंचार्ज संजीव कुमार को भेजकर शव का पंचनामा भरवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें