फिरोजाबाद। बिना बिल भरे विद्युत का प्रयोग करने वाले विद्युत उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। शासन ने 50 हजार रुपये से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं की रिकवरी करने के आदेश जारी किए हैं। हर डिवीजन में प्रत्येक माह 250 उपभोक्ताओं को चिह्नांकित कर रिकवरी जारी करने का लक्ष्य दिया है। शासन स्तर पर इसकी मॉनीटरिंग भी की जाएगी।