चंद्रवाड़ में विधान का आयोजन किया गया।
शहर से आठ किलोमीटर दूर अतिशय क्षेत्र चंद्रवाड़ में मेला महोत्सव समिति के तत्वावधान में रविवार को भक्तामर विधान का आयोजन विधिविधान से किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की। विधानाचार्य कैलाशचंद्र जैन ने मंत्रोच्चारण किया। भक्तामर विधान प्रदीप जैन, लोकेंद्रपाल के परिवार की ओर कराया गया। इस दौरान धर्म जागृति संस्थान के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। लोकेंद्र पाल ने चंद्रवाड़ के इतिहास पर प्रकाश डाला। डा. महेंद्र जैन, योगेंद्र जैन, पंकज जैन, अतुल जैन, राजीव जैन रागी, महेंद्र जैन गप्पू, अरुण जैन पिंटू, प्रतीक जैन, दिलीप जैन, सौरभ जैन, निर्मल जैन आदि उपस्थित रहे।