फिरोजाबाद। युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बहुराष्ट्रीय कंपनी में लाखों रुपये का पैकेज छोड़कर स्मार्टअप योजना को चुना। बीते कोरोना काल के बाद शुरू की एक कंपनी (व्यापार एप) से आज करीब 10 लाख कारोबारी जुड़ चुके हैं और कंपनी वर्तमान में 1000 लोगों को रोजगार मुहैया करा रही है।
शहर के हनुमानगंज (चौबेजी का बाग) निवासी शुभम अग्रवाल ने वर्ष 2017-18 में साॅफ्टेयर टेक्नोलॉजी में बीटेक किया। बीटेक के बाद एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में लाखों के पैकेज वाली नौकरी भी लग गई, लेकिन मन में कुछ करने की इच्छा थी। उन्होंने पीएम मोदी के स्टार्टअप संदेश को आत्मसात करने के लिए लाखों के पैकेज वाली नौकरी को छोड़ दी। इसके बाद अपना व्यापार नाम से एप विकसित किया। कारोबारी एवं व्यापारियों की सभी अपेक्षाओं पर खरे उतर रहे ''व्यापार एप'' से वर्तमान में अभी तक करीब दस लाख कारोबारी जुड़ चुके हैं। उसकी बेंगलुरु स्थित कंपनी के हेड ऑफिस में लगभग 1000 लोग काम कर रहे हैं।
व्यापार एप पर कारोबारियों को मिलने वाली सुविधाएं
- लेखा, बिलिंग, जीएसटी भुगतान, क्रय-विक्रय आदि सभी डाटा बेहद सुरक्षित प्लेटफार्म पर उपलब्ध होते हैं। कारोबारी इस एप को अपने मोबाइल फोन अथवा लैपटॉप दोनों पर चला सकते हैं।
वर्जन
मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टार्टअप संबंधी संदेश से काफी बल मिला। मैंने बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी को छोड़ कर कड़ी मेहनत के बाद व्यापार एप शुरू किया। कुछ परेशानियों के बाद आज परिणाम सामने है और मैं खुद के काम से संतुष्ट हूं। - शुभम अग्रवाल, सॉफ्टवेयर इंजीनियर हनुमान गंज