रक्षाबंधन व जन्माष्टमी पर शब्दम ने दिया प्रशिक्षण
हिंद लैंप्स परिसर में शब्दम सिलाई केंद्र में रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
आयोजन में पहले दिन छात्राओं को मिठाई प्रशिक्षण के तहत मूंग की दाल का हलुवा एवं शाही टोस्ट बनाना सिखाया गया। मेंहदी प्रशिक्षण में पेपर पर फूल-पत्ती, मोर को पहले अलग-अलग फिर एक साथ मिलाकर डिजाइन को बनाना सीखा। प्रशिक्षण के दूसरे दिन छात्राओं ने हाथ पर मेंहदी लगाना, राखी तैयार करना, रंगोली एवं तोरण बनाना सीखा। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभागिता की। छात्राओं ने आग्रह किया कि इस तरह के आयोजन समय-समय पर संस्था द्वारा कराए जाते रहने चाहिए। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मधु शुक्ला, गरिमा शुक्ला एवं कीर्ति द्वारा सभी छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया।