टूंडला तहसील में राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अधिवक्तासंवाद
- फोटो : टूंडला तहसील में राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता संवाद
टूंडला। लखनऊ में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर किए गए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को बार एसोसिएशन टूंडला के पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी और विरोध-प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष रूमाल सिंह यादव के नेतृत्व में सुबह 11 बजे लामबंद हुए वकीलों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए एसडीएम अंकित वर्मा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने मांग की है कि लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर मुकदमा दर्ज किया जाए और हाई कोर्ट के वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने घायल वकीलों को मुआवजा देने और आंदोलन के दौरान वकीलों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग भी उठाई। इस दौरान प्रमुख रूप से राजकुमार यादव, मुकेश यादव, लीलाधर वर्मा, ममता सारस्वत, हरिओम शर्मा, योगेंद्र यादव, लाखन सिंह वर्मा, भंवर सिंह सोलंकी, संदीप यादव, धीरेंद्र शर्मा और दीपक रिछारिया आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद