उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कीटनाशक के सेवन से युवक की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया। शव रविवार की तड़के गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। तनाव के माहौल को देखते हुए तीन थानों की पुलिस तैनात रही। पत्नी ने हत्या की बात कहते हुए तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
तीन युवकों पर कीटनाशक पिलाने का आरोप
मामला सिरसागंज थाना क्षेत्र के सिरसाखास गांव का है। गांव निवासी डैनी ने कीटशनाशक दवा पी ली थी। इससे उसकी मौत हो गई। पत्नी संतोषी ने राकेश, सुधीर और शिवम द्वारा हत्या करने की बात कही। इसके बाद संतोषी ने थाने में नामजद तहरीर दी। कहा कि मारपीट करते हुए इन तीनों लोगों ने पति को कीटनाशक पिलाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।