फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: घर जाते मजदूर को वाहन ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

Tue, 29 Sep 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव तोतलपुर के पास 24 सितंबर की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए 38 वर्षीय मजदूर दिवारीलाल की सोमवार रात आगरा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दिवारीलाल चूड़ी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना की रात रास्ते में कुत्ता भौंकने पर साइड होने के दौरान उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में परिजन उन्हें ट्रामा सेंटर और फिर आगरा ले गए थे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी बेबी, तीन बेटे और एक बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें