फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटला चुंगी से डाकखाना तक चला स्वच्छता अभियान

Thu, 10 Mar 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
सफाई अभियान चलाते एनसीसी के छात्र
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स ने गुरुवार कोटला चुंगी से डाकखाना चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ सफाई कर आमजन को जागरूक करने के साथ स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन


छह यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग आफीसर कर्नल अजय मिश्र के नेतृत्व में गुरुवार को कोटला चुंगी चौराहे से स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। एसआरके पीजी कालेज के एनसीसी अधिकारी मेजर प्रभाष्कर राय ने स्वच्छता अभियान से पूर्व एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास रहता है।

व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए पर्यावरण का साफ सुथरा रहना जरूरी है। यदि एनसीसी कैडेट सफाई का बीड़ा उठा लें तो केवल कालेज के छात्र-छात्राओं में ही जागृति नहीं आएगी, बल्कि हमारे देश का युवा प्रेरित होकर इस अभियान को सफल बनाएगा। इसके बाद एनसीसी के 40 कैडेट्स ने कोटला चुंगी, रामद्वार, छोटे हनुमान मंदिर होते हुए डाकखाना चौराहे तक दोनों साइड सड़क पर सफाई कर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें