फिरोजाबाद। जिले में दो दिन में कोरोना के 16 नए मरीज मिले हैं। इधर, होम आइसोलेशन में भर्ती 18 मरीज स्वस्थ हो गए। वर्तमान कुल सक्रिय केस 45 हैं। संक्रमित मिले लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
15 अगस्त को कोरोना के सात और 16 अगस्त को कुल नौ मरीज संक्रमित पाए गए हैं। जैन नगर में 35 वर्षीय महिला, नारखी में 25 वर्षीय युवक, नौशहरा में 25 वर्षीय युवक व 22 वर्षीय युवक कोरोना की चपेट में आ गया है। तिलक नगर में 40 वर्षीय महिला, हाजीपुरा में 19 वर्षीय युवक, राजपूताना मोहल्ला में 31 वर्षीय युवक, बर्फखाना चौराहा के निकट 32 वर्षीय युवक की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट मिलने की पुष्टि हुई है। रामगढ़ में 65 वर्षीय वृद्धा भी कोरोना की चपेट में आ गई है। खेरिया में 17 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई। यह जानकारी सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने दी।