फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक बैलेंस पता करने को इन नंबरों पर करें कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सरकार द्वारा जनधन एवं अन्य सरकारी योजनाओं के तहत जारी भरण पोषण भत्ता की धनराशि की जानकारी करने के लिए लाभार्थियों को बैंक जाने की जरूरत नहीं हैं। विभिन्न राष्ट्रीय कृत बैंकों ने टोल फ्री नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर कॉल कर लाभार्थी अनुदान हस्तांतरण के बारे में जानकारी कर सकते हैं।  लॉक डाउन के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं की धनराशि मजदूरों, किसानों, महिला जनधन योजना के लाभार्थियों के खातों में अनुकंपा राशि का हस्तांतरण डीबीटी के जरिए किया जा रहा है। खातों में अनुकंपा राशि आई कि नहीं इसकी जानकारी के लिए लाभार्थियों की भीड़ बैंक शाखाओं में लग रही है। भीड़ से बचने एवं सोशल डिस्टेंसिंग के लिहाज से विभिन्न बैंकों द्वारा खास मोबाइल नंबर जारी किए हैं। खाता धारक बैंक में रजिस्टर्ड अपने मोबाइल नंबर से बैलेंस की जानकारी कर सकते हैं। यूनियन बैंक के प्रबंधक कुमार शिवम के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा में 8468001111 पर, केनरा बैंक में 09015734734, पीएनबी में 18001802222, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 9222281818, एक्सिस बैंक 1860004195555, पंजाब एंड सिंध बैंक में 7039035156, यूको बैंक 9278792787, बैंक ऑफ इंडिया 9015135135, यूनियन बैंक 922308586, यूनाईटेड बैंक 09015431345 के अतिरिक्त इंडियन बैंक के मोबाइल नंबर 9289592895 पर संपर्क किया जा सकता है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें