फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने पर करणी सेना ने किया विरोध

Sat, 31 Jan 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। फेसबुक पर की एक कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में शनिवार को करणी सेना ने थाना रजावली में प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष निकुंज ठाकुर ने बताया कि फेसबुक पर करणी सेना के एक कार्यकर्ता पर भीम आर्मी के एक पदाधिकारी के द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई। टिप्पणी से समाज विशेष की भावनाएं आहत हुई हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल उत्पन्न हो सकता है। कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्राधिकारी टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने मौके पर पहुंच दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें