फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कानूनगो ने कैबिनेट मंत्री के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Sun, 22 Sep 2024 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। मृतकों के परिजन को सहायता राशि का स्वीकृति पत्र बांटने कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह के आगमन के दौरान जब नौशहरा पंचायत सचिवालय के पास आकर गाड़ी रुकी तो मंत्री के गाड़ी से उतरते ही समर्थकों ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसी दौरान एक कानूनगो भी मंत्री से पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिखाई दिए। कानूनगो लल्लू सिंह के पैर छूने का वीडियो किसी ने बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में कैबिनेट मंत्री के पैर छूने का दृश्यकैमरे में कैद हो गया, जो गांव में अन्य सरकारी कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। बताते हैं कि इस दौरान जिले के आला अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें