फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कंथरी पंचायत को मिला आईएसओ का प्रमाणपत्र

Wed, 13 Dec 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अरांव ब्लॉक की कंथरी ग्राम पंचायत आईएसओ 9001: 2015 क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम के अंतर्गत गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली का ऑडिट हुआ। इसमें ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की गुणवत्ता का ऑडिट के आधार पर चयन किया है। पंचायत के डिजिटलीकरण के काम से अब नागरिकों को गांव से बाहर नहीं जाना पड़ता है। सभी सरकारी स्कीमों के कार्य ग्राम पंचायत के सचिवालय से ही होते हैं और उनका रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाता है।मॉडल गांव कंथरी में बारिश के पानी संचय करने के लिए रैन वाटर हार्वेस्टिंग एवं जमीन के पानी के लिए रिचार्जिंग प्वाइंट बनाए गए हैं, जिससे भूगर्भ से निकला जल भूगर्भ में ही वापस चला जाता है। इससे पानी की बर्बादी नहीं होती है। शॉकपिट, सीसी रोड एवं नाली, पानी की निकासी, सरकारी स्कूलों में खाने, खेलकूद एवं पढ़ाई का प्रबंधन एवं रिकॉर्ड सुरक्षित, स्मार्ट ग्राम पंचायत सचिवालय, सीसीटीवी कैमरा के जरिए ग्राम पंचायत की सुरक्षा, महिलाओं एवं वाल हितैषी पंचायत के लिए किए गए कार्य, बच्चों के शत-प्रतिशत टीकाकरण, नियमित सफाई एवं फॉगिंग कराई जाती है।
विज्ञापन

गांव के लोगों को सफाई एवं स्वास्थ्य के लिए जागरुकता रैली का कार्यक्रम होना। ग्राम पंचायत एवं ग्राम सभा की बैठक करके उनके ग्राम पंचायत के कार्यों के निर्णयों को लेना इत्यादि कार्यों की गुणवत्ता का ऑडिट कर के आईएसओ 9001:2015 का सर्टिफिकेट जारी किया है। इस मौके पर डीपीआरओ नीरज सिन्हा ने बताया जिला फिरोजाबाद की इकलौती ग्राम पंचायत कंथरी को ग्राम प्रधान इंजी प्रदीप कुमार एवं सचिव मोहित यादव की सक्रियता के चलते आईएसओ प्रणाम पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें