फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रयागराज से चला करेगी कानपुर-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस

Tue, 01 Aug 2023 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। रेल प्रशासन से कानपुर-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस का विस्तार करते हुए इसे प्रयागराज तक कर दिया है। अब यह ट्रेन प्रयागराज से टूंडला होती हुई भिवानी तक चला करेगी। प्रयागराज तक इस ट्रेन का विस्तार होने से क्षेत्रीय लोगों को हाईकोर्ट व संगम तीर्थ पर जाने के लिए लाभ होगा। प्रयागराज से यह ट्रेन चार अगस्त से प्रारंभ होगी।
विज्ञापन


कानपुर से मैनपुरी होकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस अभी कानपुर-विभानी के मध्य चल रही है। इस ट्रेन की महत्ता को देखते हुए रेल प्रशासन ने इसे प्रयागराज तक चलाने का निर्णय लिया है। जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि इस ट्रेन का विस्तार करते हुए चार अगस्त दोपहर 12.55 बजे इसे प्रयागराज से चलाया जाएगा। जो फतेहपुर, कानपुर, फर्रुखाबाद, नीबकरोरी, मैनपुरी, शिकोहाबाद होते हुए रात्रि 12.18 टूंडला पहुंचेगी।

वहीं डाउन में पांच अगस्त को भिवानी से चलेगी जो पूर्व ठहराव के अनुसार शाहदरा, दिल्ली, चिपियानाबुजुर्ग, अलीगढ़ होते रात्रि 1.05 बजे टूंडला पहुंचेगी तथा यहां से फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कानपुर होते हुए प्रयागराज शाम 3.50 बजे पहुंचेगी। फिलहाल इस ट्रेन का नंबर 14723/14724 ही रहेगा। मगर एक दिसंबर से इस ट्रेन का नंबर 14117/14118 हो जाएगा। इस ट्रेन का प्रयागराज तक विस्तार होने से क्षेत्रीय लोगों को खासा लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें