टूंडला। तहसील क्षेत्र के गांव रसूलाबाद की ठार परशुराम छांहरी में आठ अप्रैल को कैला देवी मेले का आयोजन किया जाएगा। सुबह आठ बजे हवन-पूजन के बाद मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ेगी। यह जानकारी भगत लाल बहादुर सिंह ने दी है।