केंद्र सरकार के निर्णय के खिलाफ जुलूस निकालते ज्वैलर्स
नगर के सराफा व्यवसायियों ने शुक्रवार को एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर नगर के दोनों बाजारों में जुलूस निकाला। इस दौरान सराफा बाजार शुक्रवार को भी पूर्ण रूप बंद रहा।
उत्पाद शुल्क और पैन कार्ड की अनिवार्यता, डाई कारीगरों द्वारा लिखा-पढ़ी न करने पर उनका सोना जब्त करने, सोना गलाई और पकाई सरकारी संस्थाओं द्वारा कराने के विरोध में शुक्रवार को नगर का सराफा बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। सराफा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर बड़ा बाजार तिदरी पर एकत्रित होकर नारे लिखी तख्तियां लेकर जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल युवा व्यवसायी केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगा रहे थे।
मांग की गई कि प्रस्तावित उत्पाद शुल्क और पैन कार्ड की अनिवार्यता को केंद्र सरकार तुरंत वापस ले। मांग करने वालों में अनिल बेधड़क, मोनू कश्यप, नितिन चौहान, सुधीर अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, आकाश वर्मा, अनूप वर्मा, चंद्रपाल चंदेल, दिलीप वर्मा, महेशचंद्र वर्मा, जयगोपाल, अजय सिंह बंटी आदि मौजूद रहे।