फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 1.50 लाख में चुपचाप बेचा कबाड़, लाइन हाजिर हुए हेड मोहर्रिर और थानेदार

Fri, 05 Jul 2024 01:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मटसेना थाने की सिविल लाइन पुलिस चौकी से चोरी छिपे 1.50 लाख रुपये में कबाड़ बेचने वाले थानेदार और हेड मोहर्रिर को एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बुधवार देर रात लाइन हाजिर कर दिया है। कबाड़ गोदाम स्वामी ने मंगलवार को एसपी सिटी से मामले की शिकायत की थी। इसकी जांच सीओ सदर को सौंपी थी। सीओ ने बुधवार सुबह जांच रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद एसएसपी ने कार्रवाई की है। रसूलपुर के छोटा लालपुर निवासी मनीष कुमार यादव ने मंगलवार को एसपी सिटी से शिकायत करते हुए बताया था कि 30 जून को मटसेना थाने के प्रभारी प्रेमशंकर पांडेय व थाने के हेड मोहर्रिर जयवीर सिंह ने मिलकर उन्हें सिविल लाइन पुलिस चौकी से कबाड़ के पांच चार पहिया वाहन डेढ़ लाख रुपये में बेचे थे। मामले की शिकायत अधिकारियों से होने पर थानेदार ने खुद की फजीहत से बचने के लिए एसओजी के साथ सोमवार की रात रसूलपुर स्थित मनीष के गोदाम पर छापा मारकर बेचा गया कबाड़ का सामान जब्त कर लिया था। साथ ही उसके यहां काम करने वाले दो मजदूर जीशान व सलीम को हिरासत में लेकर थाने ले गए थे।
विज्ञापन

मामला तूल पकड़ते ही पुलिस ने दोनों के खिलाफ वाहन चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। शिकायत के बाद मामले की जांच सीओ सदर अंबरीश कुमार को सौंपी थी। सीओ ने बुधवार को अपनी जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी थी। इसके बाद एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बुधवार रात थाना प्रभारी मटसेना प्रेमशंकर पांडेय व हेड मोहर्रिर जयवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें