फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रुपये मांगने पर जूस वाले को पीटा, ठेला भी पलटा

Tue, 16 Jul 2024 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में एक ढकेल वाले को दबंगों को जूस पिलाकर रुपये मांगने महंगा पड़ गया। शराब के नशे में धुत्त दबंगों ने बेरहमी से जूस वाले की पिटाई कर दी। इतना नहीं पीटने के बाद उसका ठेला भी पलट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। साथ ही घायल का मेडिकल कराया है।मोहल्ला कैलाश नगर निवासी मायाराम कोटला चुंगी चौराहे पर जूस का ठेला लगते हैं। मंगलवार शाम कुछ युवक उसके पास जूस पीने के लिए आए थे। जूस पीने के बाद युवक चल दिए तो जूस वाले ने रुपये मांगे। इसी बात पर गाली गलौज करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। लोगों के विरोध करने पर गाली देने लगे। युवक दबंग किस्म के बताए गए हैं। साथ वे शराब के नशे में भी थे। दबंग युवकों ने जूस वाले को पीटने के बाद उसका ठेला भी पलट दिया। मामले की सूचना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। साथ ही घायल का मेडिकल कराया है। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया की मौके से ही दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें