उमंग के ऑल इंडिया में अच्छी रैंक आने पर मिठाई खिलाकर खुशी मनाते परिजन।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जेईई एडवांस 2020 परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित हो गया है। इसमें सुहागनगरी के विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का परचम फहराया है।
परीक्षा में गणेश नगर निवासी उमंग जैन ने ऑल इंडिया रैंकिंग में 1198वां स्थान हासिल किया है। वह चूड़ी व्यवसायी ध्रुव कुमार और दीप्ती जैन के पुत्र हैं। उन्होंने कोटा में रहकर परीक्षा की तैयारी की थी। उधर, लोहिया नगर निवासी कपीश शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक में 5461वां स्थान प्राप्त किया है। कपीश शर्मा संजय शर्मा के पुत्र हैं, जो शिक्षक हैं। कपीश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने ताऊ देवदत्त शर्मा, राजेश शर्मा को दिया है। कपीश ब्रजराज सिंह इंटर कॉलेज के छात्र भी रहे हैं। वहीं, सुहाग नगर निवासी छात्र हर्ष यादव ने ऑल इंडिया में 9003वीं रैंक हासिल की है। ओबीसी वर्ग में 1679वीं पाई है। उन्होंने कोटा में रह कर तैयारी की थी।