एका क्षेत्र स्थित जर्जर अवस्था में पड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। ग्रामीणों को बेहतर उपचार दिलाने के लिए कसबा एका से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव जेड़ा में बनवाया गया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। सप्ताह में एक दिन ही चिकित्सक आते हैं।
कसबा एका से गांव जेड़ा की दूरी करीब तीन किलो मीटर है। ग्रामीणों को बेहतर से बेहतर उपचार मिल सके। इसके लिए प्रदेश सरकार ने करीब पांच साल पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया था। विभाग की अनदेखी के चलते जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खंडहर हो गया है, वहीं गेट पर घास और पेड़ पौधे जम गए हैं।
स्वास्थ्य केंद्र के पर लगा गेट भी टूट चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि सप्ताह में एक दिन ही चिकित्सक आते हैं। स्वास्थ्य केंद्र की बिल्ड़िंग में जाने से बचते हैं। स्वास्थ्य केंद्र सप्ताह में कभी-कभी खुलता है। वहां पर गंदगी का आलम है। स्वास्थ्य केंद्र एका प्रभारी डॉ. सत्येंद्र चौधरी का कहना है कि उप स्वास्थ्य केंद्र जेडा प्रतिदिन खुलता हैं। यहां एक चिकित्सक की भी तैनाती है। ग्रामीण राजपाल सिंह, प्रदीप कुमार, दुर्गेश कुमार, भीषम पाल, क्षेत्रपाल सिंह ने जिला प्रशासन से स्वास्थ्य केंद्र को प्रतिदिन खुलवाने की मांग की है।