फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जसरानाः बाजारों में उमड़ी भीड़, दिनभर लगा रहा जाम

Sat, 07 Nov 2026 04:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। दिवाली के त्योहार को लेकर जसराना के बाजारों में रौनक बढ़ गई। शनिवार को सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। किराना की दुकानों के साथ झालर, सजावटी सामान और पोस्टरों की दुकानों पर ग्राहकों की खासी भीड़ देखने को मिली। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बनी रही। भीड़ के चलते कस्बे के प्रमुख मार्गों पर आवागमन प्रभावित रहा। दुकानों के सामने दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े होने से कस्बे में कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही। लोग दिवाली की तैयारियों के लिए पूजन सामग्री, मिठाई, सजावटी झालर और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी करते देर रात तक करते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें