फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्वतंत्रता सेनानी परिवार को सम्मान न देना खेदजनक

Wed, 09 Aug 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। बुधवार देर शाम कांग्रेस कमेटी द्वारा अगस्त क्रांति दिवस पर नगर के स्वतंत्रता सेनानी रामचंद्र मेहरोत्रा के परिजन का शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मान न दिए जाने पर खेदजनक बताया।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी के जिलध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा अगस्त क्रांति दिवस पर हम स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं। इसी दिन 1942 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया और देशवासियों से करो या मरो का आह्वान किया था। जो हमारी आजादी के लिए मिल का पत्थर साबित हुआ। उस आजादी के दीवाने रहे स्वतंत्रता सेनानी रामचंद्र मेल्होत्रा के परिवार को रेल अधिकारियों ने बुलाकर सम्मान न देना खेद जनक बात है।

उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामचंद्र मेल्होत्रा के परिजन श्रीमती मल्होत्रा, राजीव मल्होत्रा, दुर्गेश मल्होत्रा, अंजली मल्होत्रा, शिव मल्होत्रा, कार्तिक मल्होत्रा, दीवा मल्होत्रा का शॉल ओढ़ाकर तथा माला पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिसोदिया, डाॅ. बीएस गौतम, धीरेंद्र जूरैल, कहैया शर्मा, ख्यालीलाल दिवाकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें