फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: छात्र-छात्राओं का स्कूल, कॉलेज जाना हुआ दुष्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। बुधवार शाम पांच बजे आवास विकास कॉलोनी में कोचिंग पढ़ने आई छात्रा से मोहल्ले के ही लड़कों ने अश्लील फब्तियां कसीं। छात्रा के विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छात्रा आवास विकास कॉलोनी में कोचिंग पढ़ने गई थी। आवास विकास कॉलोनी स्थित टंकी के पास दूसरे समुदाय के युवकों ने छात्रा पर अश्लील फब्तियां कसना शुरू कर दिया। छात्रा ने विरोध किया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गये। लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि उसके साथ भाग गए। लोगों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने पीड़ित छात्रा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्र का कहना है कि छात्रा से फब्तियां कसने का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें