फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कारोबारी का फर्जी प्रमाण पत्र जारी होने का मामला गरमाया

Sat, 15 Jun 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुर्ज एटा रोड निवासी दिनेश गुप्ता शहर में कारोबारी हैं। 12 जुलाई 2019 को उनके नाम पर कोरी जाति का प्रमाण पत्र संख्या 164194001977 तहसील प्रशासन द्वारा जारी किया गया। दिनेश के अनुसार उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी। जिसकी शिकायत जब पूर्व में हुई, तो तहसील प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में तहसीलदार राखी शर्मा द्वारा लेखपाल अजय कुमार के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई थी। जिसको लेकर अभी हाल ही में लेखपाल संघ ने तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा था। जिसमें उन्होंने तहसीलदार पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया था। वहीं कारोबारी दिनेश गुप्ता ने पूर्व में उनके साथ में रहे उनके साथी एवं लेखपाल द्वारा किया गया कूटनीतिक षड़यंत्र बताते हुए ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत की है। एसडीएम विकल्प ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। पीड़ित की शिकायत प्राप्त होने पर पत्रावली मंगवाकर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें