फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खतौनी में किसान को दो बार मृतक दर्शाने की जांच शुरू

Wed, 02 Jul 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। गांव अतापुर के गाटा संख्या 1010 में 25 फरवरी 2021 में तथा 29 जनवरी 2025 में हुए विरासत आदेश में रामकिशन को दो बार मृतक दर्शाया गया था।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक के आदेशों के बाद जारी हुई खतौनी इस बात की पुष्टि कर रही है। साथ ही वर्ष 2025 में हुए विरासत आदेशों में रामकिशन को पुनः मृतक दर्शाया गया। साथ ही खेम सिंह एवं छोटेलाल के नाम खतौनी से हटा दिए गए। इस मामले में तहसील प्रशासन के कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। जिला प्रशासन से मिले निर्देशों के बाद एसडीएम शिकोहाबाद डॉ. गजेन्द्रपाल सिंह ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके लिए उन्होंने बृहस्पतिवार को तहसीलकर्मियों एवं खतौनी से संबंधित परिवार के लोगों को बुलाया है। दोनों पक्षों को जानने के बाद मामले की जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें