फिरोजाबाद। दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला देवनगर आगरा गेट निवासी करन इंटर मीडिएट का छात्र है। मंगलवार देर शाम वह किताब लेकर घर आ रहा था। तभी कुछ लोगों ने उसको पकड़ लिया और रंगदारी में रुपये की मांग करने लगे। रुपये देने से मना करने पर आरोपी छात्रों ने उसको पीट दिया। घायल छात्र को परिजन गांधी पार्क चौराहा स्थित एक चिकित्सक के यहां उपचार को ले गए। यहां पर भी आरोपी युवक पहुंच गए और फिर से युवक को पीटने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। इस बीच आरोपी छात्र के परिजन भी आ गए। यहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। पीड़ित छात्र के पिता विवेक ने बताया कि आरोपी छात्र सुहाग नगर के रहने वाले है। वह उनके पुत्र से रंगदारी में रुपये मांग रहे थे। रुपये न देने पर बेटे की पिटाई की थी। समझौता होने के कारण तहरीर नहीं दी है।