फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्कूलों में चोरी करने वाला अंतर्जनपदीय गैंग गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

Mon, 04 May 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
स्कूलों में चोरी करने वाला पकड़ा गया गिरोह। विभाग स्रोत
विज्ञापन
एका। थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्कूलों में चोरी करने वाले एक शातिर अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि राजगढ़ स्थित संत मलिखानदास इंटर कॉलेज और नगला धारू के आदर्श इंटर कॉलेज में हुई चोरियों के बाद पुलिस ने सीसीटीवी और ''यक्ष एप'' की मदद से पांच आरोपियों नितिन, कान्हा, योगेश, विशाल और मुकेश उर्फ लालू को नगला सामंती तिराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 इन्वर्टर, 6 बैटरी, 2 प्रिंटर, एक एलजी टीवी, वेल्डिंग मशीन, कैमरा और 5200 रुपये बरामद किए हैं, साथ ही चोरी में प्रयुक्त दो बाइक भी सीज की हैं। थाना प्रभारी संजुल पांडेय और सर्विलांस प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में खुलासा हुआ कि पकड़े गए आरोपियों पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें