फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चार घंटे बंद रहा इंटेक प्लांट, शाम को पानी की आपूर्ति बाधित

Thu, 03 Apr 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फ़िरोज़ाबाद। नंदपुर स्थित इंटेक प्लांट पर गुरुवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। प्लांट से पानी कम आने के कारण शहर में टंकियां पूरी नहीं भर पाई, जिससे शाम को होने वाली पानी की आपूर्ति प्रभावित रही।गर्मी में बेहतर आपूर्ति देने के लिए विद्युत विभाग मरम्मत करा रहा है। बृहस्पतिवार को हाथवंत विद्युत सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्र में सुबह नौ से 11 बजे तक, दोपहर में दो से तीन बजे तक बिजली बंद रही। इससे चार घंटे तक प्लांट बंद रहा। इस दौरान जल निगम व जलकल के अधिकारी शीघ्र बिजली आपूर्ति सुचारू कराने के लिए जेई व एसडीओ को फोन करते रहे। टंकी खाली रहने के कारण शाम को मायापुरी, नगला बरी, रामलीला, सुहाग नगर, लेबर कालोनी सहित अन्य क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें