खैरगढ़ सीएचसी पर निरीक्षण करती एडी हेल्थ डाॅ. ज्योत्सना।
- फोटो : खैरगढ़ सीएचसी पर निरीक्षण करती एडी हेल्थ डा. ज्योत्सना। स्त्रोत: विभाग।
फिरोजाबाद। अपर स्वास्थ्य निदेशक डाॅ. ज्योत्सना ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। एडी हेल्थ ने वार्ड, पैथोलॉजी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सीएचसी पर पूरा स्टाफ उपस्थिति मिला।एडी हेल्थ निरीक्षण करने के लिए खैरगढ़ सीएचसी पर पहुंचीं। उन्होंने ओपीडी में आने वाले मरीजों से चिकित्सकों के संबंध में जानकारी ली। दवाओं की उपलब्धता को भी देखा। स्टॉक रजिस्टर भी चेक किया। पैथोलॉजी पर जांच के संबंध में लैब टेक्नीशियन से पूछा। चिकित्सा प्रभारी डाॅ. रजनीकांत को इमरजेंसी सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए। एडी हेल्थ ने कहा कि 24 घंटे इमरजेंसी सुविधाएं चालू रहें। यदि कोई मरीज आता है तो उसे बिना देरी के उपचार दिया जाए।