फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जांच करने गए दारोगा एवं सिपाही पर छेड़खानी का आरोप

Mon, 13 Nov 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच करने गए दारोगा एवं सिपाही पर छेड़खानी का आरोप
विज्ञापन

- पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री एवं डीजीपी को भेजा शिकायती पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। झगड़े का फैसला न करने पर मक्खनपुर पुलिस का अमानवीय ढंग सामने आया है। दरोगा और सिपाही ने घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकतें करने के साथ छेड़छाड की। महिला द्वारा शोर मचाने पर मौके झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए भाग गए। वहीं पीड़िता ने मुख्यमंत्री और डीजीपी पोर्टल पर शिकायत करते हुए कई आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

थाना मक्खनपुर के निवासी युवक ईंट भंट्ठे पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। युवक पांच दिन पूर्व साढ़ूपुर में ईंट उतारने गया था। इसी दौरान उसकी पिटाई के साथ जेब में रखी नकदी छीन ली थी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय जांच प्रारंभ कर दी। क्योंकि आरोपी युवक किसी न्यायायिक अफसर के यहां चपरासी है। समझौता कराने को कई बार घर पर आए थे। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस से परेशान होकर उसे आवास तक बदलना पड़ा है। आरोप है कि सोमवार को जांच अधिकारी एक सिपाही के साथ उसके घर पहुंचा। उस समय पीड़ित की मां घर पर सो रही थी,घर का दरवाजा बंद था। तो दरोगा सिपाही के साथ दीवार फांदकर घर में प्रवेश कर गए। महिला का आरोप है कि उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला के विरोध किया पर वे नहीं माने तो उसने शोर मचाया। इसी बीच दरोगा और सिपाही झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और डीजीपी को भेजी है। थाना प्रभारी मक्खनपुर शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि युवक का विवाद काफी पुराना है। सोमवार को पुलिस को उसे बुलाने गई थी। महिला द्वारा लगाए आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें