फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भाजपा नेता के पुत्र से वाहन खड़ा करने को लेकर अभद्रता

Mon, 20 Jan 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाजपा के वरिष्ठ नेता आनंद अग्रवाल के पुत्र और पुत्रवधू से वाहन को खड़ा करने को लेकर रविवार रात व्यापारी ने अभद्रता कर दी। व्यापारी के साथ आए लोगों ने मारपीट के दौरान सोने की चैन लूट ली। इसकी जानकारी पर भाजपा के कई नेता-कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच थाने पर काफी देर बात हूुई। मामले में अभी शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। भाजपा नेता ने बताया कि उनके पुत्र प्रशांत अग्रवाल और पुत्रवधू रात 8.30 बजे कार से उत्तर क्षेत्र के बाजार में सामान की खरीददारी करने आए थे। वे पार्कर रेडियो के पास सड़क किनारे कार खड़ी कर रहे थे। इसका समीप में दुकान करने वाले व्यापारी ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि व्यापारी ने उन दोनों से अभद्रता कर दी। थाना प्रभारी राजेश पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें