फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्ट्रीट लाइट की एमसीबी चोरी के मामले में कार्यदायी संस्था ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एनएच-2 स्थित हाईवे पुल के ऊपर लगीं स्ट्रीट लाइट के पोल के कवर चोरी के मामले में ठेकेदार ने थाना उत्तर पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में 50 पोल से लाखों की एमसीबी चोरी होने की बात कही गई है।
विज्ञापन

एनएच-2 स्थित हाईवे पुल पर प्रकाश व्यवस्था के लिए दोनों ओर की साइड एलईडी लाइटें लगाई जानी है। एलईडी लाइट लगाने के लिए पुल के दोनों की साइड 50 पोल स्थापित किए गए थे। पुल के दोनों और स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए स्थापित पोल पर लगी लाखों की कीमत वाली एमसीबी (स्ट्रीट लाइट के स्विच कवर) चोरी हो गए।
एमसीबी चोरी हो जाने की वजह से पुल पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम भी प्रभावित हुआ। इस मामले में कार्यदायी संस्था के ठेकेदार मैसर्स अनुराग सिंह एंड कंपनी की ओर से थाना उत्तर में तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी उत्तर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें