फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भाजपा में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि

Fri, 23 Jan 2026 03:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
106, टूंडला के सीयरदेवी मंदिर पर बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह का स्वागत करते भाजपाई - फोटो : संवाद
विज्ञापन
टूंडला। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को नगला सिंघी में माता सीयर देवी मंडल के साथ समीक्षा बैठक की। सरकार की उपलब्धियों और आगामी सांगठनिक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर जोर देते हुए कहा कि जो छात्र-छात्राएं अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, उनका भी फॉर्म नंबर 6 भरा जाए। उन्होंने सभी सेक्टर संयोजकों, बूथ अध्यक्षों और मंडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि 5 फरवरी तक घर-घर जाकर वोट बढ़ाने के कार्य में पूरी ताकत झोंक दें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कोई भी पद बड़ा नहीं होता, यहां सभी नेता मूल रूप से कार्यकर्ता हैं। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष महिपाल सिंह निषाद, शिवशंकर शर्मा, मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह, शिवाकांत सिसोदिया, संतपाल यादव, सूरज डांगरी, बबलू निषाद, सत्येंद्र सिसोदिया, जानकी वर्मा, बंशीधर प्रधान, श्याम बघेल, हीरो भाई, गया प्रसाद, और सोनवीर सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें