फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में ठा. बीरीसिंह काॅलेज का रहा दबदबा

Sun, 15 Sep 2024 12:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को ठाकुर बीरी सिंह इंटर कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों में से मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। ठा. बीरीसिंह कॉलेज के ही 22 प्रतिभागियों का मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए ठाकुर बीरीसिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आरएम पैंगोरिया ने कहा कि इस प्रतियोगिता में जनपद के तीन विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। इनमें ठाकुर बीरी सिंह इंटर कॉलेज टूंडला के 22 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की दो छात्रा वहीं केसी मैमोरियल विद्यालय के तीन छात्रों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

प्रथम द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों में बालक वर्ग सब जूनियर में लवकुश, जूनियर में रमनीक, सीनियर में डेविड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सब जूनियर में वैष्णवी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टूंडला की जूनियर में आस्था, सीनियर में मोहिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान शारीरिक शिक्षक धर्मवीर सिंह, दिनेश कुमार, शारीरिक शिक्षिका कुमकुम गुप्ता आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने चयनित सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें