टूंडला। शुक्रवार को आगरा में हुई प्रयागराज मंडल एनसीआरएमयू की वर्किंग कमेटी की बैठक में भाग लेकर वापस जा रहे नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष शिव गोपाल मिश्रा का जोशीला स्वागत किया गया। वे गोमती एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष शिव गोपाल मिश्रा ने इस दौरान बताया कि भारत सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों एवं पुरानी पेंशन की बहाली मांग को लेकर आगरा में हुई बैठक में एलान किया किया कि अगर भारत सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाल नहीं की तो एक मई 2024 को रेल हड़ताल होगी। इसके साथ ही सभी केंद्र और मंडल के सभी पदाधिकारी अपने मंडल में 19 मार्च को महाप्रबंधक को हड़ताल का नोटिस देंगे।
बैठक में भाग लेकर लौटे शिव गोपाल मिश्रा का लखनऊ जाने के दौरान टूंडला रेलवे स्टेशन पर शाखा सचिव जयकिशन अजवानी, सरदार सिंह, अमितपाल सिंह परमार, सतीश कुमार, मुकेश कुमार. दीपक शर्मा, कैलाशचंद्र, सरफराज, बीएल मीना ने स्वागत किया।