शिकोहाबाद। भारतीय जनता पार्टी की पुरानी रणनीति है, जब भी चुनाव आते हैं, वह चुनाव से पूर्व माहौल को दूषित करने का प्रयास करती है। इससे समाज में वैमनस्यता पनपे। यह बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने पूर्व सांसद अक्षय यादव के चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के दौरान पत्रकारों से सवाल पूछने के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा से ही झूठ बोला है। भाजपा लोगों का ध्यान भटकाती है। बदायूं में दो बच्चों की हत्या एवं हत्यारे के एनकाउंटर पर प्रो. रामगोपाल ने कहा कि भाजपा चुनाव से पहले माहौल को दूषित करने का प्रयास करती है। जिससे समाज में वैमनस्यता पनपे। उन्होंने वरुण गांधी के मामले में कहा कि यदि भाजपा उनका टिकट काटती है, तो इस मामले पर विचार-विमर्श किया जाएगा। अभी तक वरुण गांधी से हमारी कोई बात नहीं हुई है। इस दौरान उनके साथ समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।