कार्यक्रम के दौरान मंचासीन कवि।
- फोटो : कार्यक्रम के दौरान मंचासीन कवि।
टूंडला। शहर के एटा रोड स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पंच कल्याणक महोत्सव का शुक्रवार को कवि सम्मेलन के साथ समापन किया गया। कार्यक्रम में कवियों ने काव्यपाठ कर श्रोताओं को जमकर गुदगुदाया। प्रतापगढ़ के कवि हरिबहादुर सिंह हर्ष ने श्रोताओं में जोश भर दिया। उन्होंने कविता सुनाई यदि घर-घर से अफजल निकलेंगे, तो हम क्या चुप्पी साधेंगे, हम राणा के वंशज हैं, उन्हें घर में घुसकर मारेंगे।कवि सम्मेलन का शुभारंभ लखनऊ की कवियत्री सरला शर्मा ने सरस्वती वंदना के किया। मैनपुरी के हास्य कवि विनोद राजयोगी ने भूखा पेट, पीठ पर चाबुक, बोझ सवाया ढोता है, उस मालिक से बचने का हल सिर्फ बगावत होता है कविता सुनाई। सम्मेलन में चेतना शर्मा, डाॅ. प्रशांत देव मिश्र, योगिता चौहान, कवि सुबोध सुलभ, सुनहरी लाल तुरंत, विपिन शर्मा, गिरीश जैन गगन, सरला शर्मा ने भी काव्यपाठ कर लोगों का मनोरंजन किया। संचालन नीरज पांडेय ने किया। पालिकाध्यक्ष भंवर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा, पांडेय जयंत जैन, विशाल जैन, प्रवीन जैन, देवेंद्र जैन, रोबिन जैन, चेतन जैन, मंत्री अंकुर जैन, निकुंज, अग्रज जैन उपस्थित रहे।