फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ला शीतल खां निवासी एक महिला ने अपने पति पर फोन पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है।
पीड़िता खादिजा ताहिरा ने बताया कि उसकी शादी अक्तूबर 2023 में मोहम्मद दिलशाद निवासी भरथना, इटावा के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि दहेज के लिए उत्पीड़न कर उसे सितंबर 2025 में घर से निकाल दिया गया था। 8 मार्च को जब उसने नए नंबर से पति को फोन किया, तो आवाज पहचानते ही पति ने तीन बार तलाक कहकर फोन काट दिया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के अनुसार मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।